रेजलीबांध के गहरीकरण योजना में गड़बड़ी की हो जांच

कार्यपालक अभियंता से मिलीं सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी

गोविंदपुर.

सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने सोमवार को लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को गोविंदपुर के रेजलीबांध के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने कहा कि लोग तालाब के गहरीकरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत कर रहे हैं. डीएमएफटी की इस योजना में गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए. उन्होंने गोविंदपुर बाजार क्षेत्र की सफाई ठप रहने पर जमाडा के प्रबंध निदेशक सह नगर आयुक्त से भी बात कर यहां पर्याप्त सफाई मजदूरों की व्यवस्था कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की. इसके पूर्व गोविंदपुर नागरिक समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत की तथा सफाई व्यवस्था शुरू करने की भी अपील की. समिति ने उनसे विधायक मद से कांपैक्टर मशीन एवं ट्रैक्टर की मांग की. इस पर उन्होंने व्यवस्था करने का आश्वासन दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, नागरिक समिति उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, ओमप्रकाश बजाज, मथन चंद्र दसौंधी, मोइन अंसारी, विपिन रजक राजा दास आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >