पिंड्राहाट में टेंपो पलटा, चालक का पैर टूटा

पिंड्राहाट में टेंपो पलटने से चालक का पैर टूटा

कालूबथान.

कालूबथान ओपी क्षेत्र के पिंड्राहाट के समीप पतलाबाड़ी-बलियापुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर हाइवा से चकमा खाकर टेंपो (जेएच 10 एआर 9127) पलट गया. घटना में टेंपो चालक तेतुलिया निवासी साजिद अंसारी का दायां पैर टूट गया. सूचना पाकर कालूबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश, मुखिया राजीव मंडल व आजसू के पप्पू मंडल आदि पहुंचे और घायल चालक को केलियासोल के अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. टेंपो को पिंड्राहाट के एक व्यक्ति के जिम्मेनामा पर रख दिया है. टेंपो बलियापुर से केलियासोल आ रहा था. इसी दौरान घटना घटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >