Dhanbad Weather: 38 डिग्री के पार पहुंचा धनबाद का तापमान, बढ़ने लगी परेशानी, जानें कब बरसेगा पानी

Dhanbad Weather: धनबाद का तापमान 38 डिग्री को पार कर गया है. लोग परेशान हैं. राहत की बारिश का इंतजार है, लेकिन क्या वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आएगी?

Dhanbad Weather: धनबाद में वातावरण में नमी कम होने की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह में सूर्य की तपिश आमजन को परेशान करने लगी है. मौसम के बार-बार करवट बदलने के चलते लगातार मौसमी बीमारियों से लोग परेशान हैं. अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है.

38.2 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा धनबाद का अधिकतम तापमान

शुक्रवार को धनबाद (Dhanbad Weather) अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. इसका असर जिले में दिख रहा है. दिन भर कड़ी धूप झेलने के बाद लोगों को रात में उमस का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहा.

तापमान में वृद्धि का दौर अभी रहेगा जारी

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में झारखंड में तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद झारखंड में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Dhanbad Weather: 30 और 31 मार्च को होगी बारिश

हालांकि, 30 और 31 मार्च को अधिकतर जिलों में बारिश होगी, जिसमें धनबाद भी शामिल है. 31 मार्च को धनबाद जिले में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है.

Also Read : Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से गर्जन के साथ बारिश

शीतल पेय पदार्थों की सज गयी दुकानें

इधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले में शीत पेय पदार्थों की दुकानें भी सज गयी है. जगह-जगह पर गन्ने, मौसम्मी के रस और बेल व सत्तू शरबत बिक रहे हैं. इन दुकानों पर लोगों की भीड़ दिख रही है.

धूप से बचते दिख रहे लोग

दोपहर में धूप असहनीय होती जा रही है. ऐसे में लोग छांव खोजते नजर आ रहे हैं. बाइक लेकर घरों से निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनकर निकल रहे हैं. वहीं, गमछा व पानी का बोतल साथ में रखना नहीं भूल रहे हैं.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

बोले चिकित्सक : खूब पानी पीयें

गर्मी बढ़ने के साथ चिकित्सकों ने सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें. आपके शरीर के तापमान को बनाए रखने और ठीक से काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है. इसकी कमी से लोग बीमार पड़ जायेंगे. खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलें. मौसमी फलों और जूस का उपयोग करें. देसी पेय शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >