Dhanbad News: भूली मुंडा पट्टी में दीवार गिरने से दबा किशोर, मौत

मिट्टी के घर की एस्बेस्टस शीट हटाने के दौरान हुआ हादसा, दो अन्य मजदूरों ने कूदकर बचायी अपनी जान.

भूली डी ब्लॉक सेक्टर सात, मुंडा पट्टी में शुक्रवार की दोपहर एक मिट्टी के घर की एस्बेस्टस शीट हटाने के दौरान दीवार गिरने से पड़ोस में रहने वाले राहुल कुमार (15 वर्ष) नामक किशोर के दबने से मौत हो गयी. राहुल चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था. उसके पिता आशा बाउरी मजदूरी करते हैं. इधर घटना की सूचना मिलने पर भूली पुलिस पहुंची और घर के मालिक रिंकू बाउरी के बेटे बिनोद बाउरी को पकड़कर थाना ले आयी.

क्या है मामला

आशा बाउरी ने बताया कि उसके बेटे राहुल को पडोस में रहने वाले बिनोद बाउरी ने यह कहकर बुलाया था कि घर की एस्बेस्टस शीट बदलनी है. इसमें उसकी मदद चाहिए. इधर एस्बेस्टस शीट हटाने के दौरान अचानक घर की मिट्टी की दीवार गिर गयी, जिसमें राहुल दब गया. वहीं वहां काम कर रहे दो मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचायी. राहुल के दब जाने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने उसे किसी तरह निकाला और असर्फी अस्पताल ले गये, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

4.5 लाख रुपये मुआवजा पर बनी सहमति

इधर घटना के बाद मृतक राहुल के परिजन भूली ओपी पहुंचे और मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे. बाद में वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार आदि के हस्तक्षेप के बाद मकान के मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को 4.5 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. इसमें से 50 हजार तत्काल दिये गये. वहीं 50 हजार रुपये दो दिनों में देने तथा 3.5 लाख रुपये हर माह थोड़ा – थोड़ा कर देने का लिखित एकरारनामा बना. इसके बाद परिजन शांत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >