पुरानी बिल्डिंग में इमरजेंसी शिफ्टिंग को लेकर चिकित्सकों की टीम आज करेगी निरीक्षण

एक-दो दिनों में कैथलैब स्थित सेंट्रल इमरजेंसी पुराने बिल्डिंग में संचालित होने की उम्मीद

वरीय संवाददाता, धनबाद,

कैथलैब स्थित संचालित सेंट्रल इमरजेंसी की पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट करने की तिथि पर सोमवार को फैसला होगा. चिकित्सकों की टीम पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण करेगी. सब कुछ ठीक मिला, तो शिफ्टिंग की तिथि की घोषणा कर दी जायेगी. वहीं आने वाले एक-दो दिन में कैथलैब स्थित इमरजेंसी के पुराने बिल्डिंग में संचालित होने की उम्मीद है. बता दें कि कैथलैब बिल्डिंग में बनायी गयी सेंट्रल इमरजेंसी की वायरिंग कमजोर होने का हवाला देते हुए इसे वापस पुराने भवन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है.

छह माह पूर्व कैथलैब में शिफ्ट हुई थी सेंट्रल इमरजेंसी :

26 अक्टूबर, 2023 को सेंट्रल इमरजेंसी कैथलैब में शिफ्ट की गयी थी. पुरानी इमरजेंसी में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण इसे छह माह पूर्व कैथलैब में शिफ्ट किया गया था. उस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया था कि कैथलैब में इमरजेंसी शिफ्ट करने पर बेड की कमी नहीं होगी. मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें आसानी से बेड मिल जायेगा.

इमरजेंसी में चार वेंटिलेटर के साथ कुल 72 बेड होंगे :

इस बार 72 बेड के साथ इमरजेंसी की शुरुआत करने की तैयारी है. मेल वार्ड में 30 जनरल बेड व दो वेंटिलेटर युक्त बेड लगाये गये हैं. वहीं फिमेल वार्ड में दो वेंटिलेटर बेड के साथ 21 सामान्य बेड लगाये गये हैं. इसके अलावा अज्ञात मरीजों के लिए पांच बेड कॉरिडोर में लगाये गये हैं. वहीं सर्जिकल आइसीयू में 12 बेड संचालित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >