Dhanbad News : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

Dhanbad News : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

Dhanbad News : 37 वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली. रैली का उद्देश्य महत्वपूर्ण सुरक्षा नियमों को सुदृढ़ करना था. रैली में प्रमुख हितधारकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. एक अनूठी पहल के तहत सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते पाये गये लोगों को उपहारस्वरूप फूल दिये गये.

यातायात अनुशासन पर बल : भौंरा गेट से निकली रैली का समापन 2 पिट कोलियरी गेट पर हुआ. मौके पर जोड़ापोखर पुलिस के अधिकारियों ने अपना सहयोग देकर मार्गदर्शन प्रदान किया. उनके साथ टाटा स्टील की ओर से आदित्य नारायण ठाकुर, सीनियर एरिया मैनेजर, सिक्योरिटी; रवि कुमार, सीनियर मैनेजर सिक्योरिटी तन्मय खनरा, मैनेजर सेफ्टी आलोक सिन्हा, सीनियर मैनेजर, आरिफ खान, दिलीप सिंह, ताय खान उपस्थित थे. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राहगीरों के साथ का संवाद रहा. रैली में मे. मायरा ट्रेड के लगभग 20 परिवहन चालकों तथा टाटा स्टील के 20 सुरक्षा कर्मी सहभागी थे. उनकी सहभागिता ने स्पष्ट किया कि यातायात अनुशासन और दुर्घटना की रोकथाम की संस्कृति को बढ़ावा देने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >