धनबाद के टंडाबारी में फिर फटी धरती, दहशत में लोग

Dhanbad News: धनबाद के टंडाबारी इलाके में जमीन फटने की घटना सामने आई है. दहशत में लोग घर छोड़कर पेड़ों के नीचे रहने को मजबूर हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

भू-धसान प्रभावित इलाके में जमीन फटी

रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद कतरास

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया संख्या तीन के टंडाबारी में एक बार फिर भू-धंसान प्रभावित इलाके में जमीन फटने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है 20 दिन पहले हुई भू-धंसान स्थल से अब लगभग 100 मीटर के दायरे तक जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे आसपास के करीब एक दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है. 

इलाके में दहशत 

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. प्रभावित परिवार अपने घरों से सामान निकालकर पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हैं. लोगों का कहना है कि जान का खतरा बना हुआ है, इसलिए वे घरों में रहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. 

पुनर्वास का वादा अधूरा 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीसीसीएल द्वारा पहले इलाके का सर्वे कर घरों की नंबरिंग की गई थी और पुनर्वास का आश्वासन भी दिया गया था. लेकिन घटना को 20 दिन बीतने के बावजूद अब तक पुनर्वास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. 

राहत कार्य बंद होने का आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले राहत कार्य चलाया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है. इससे लोगों में भारी नाराजगी है और वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग कर रहे हैं. 

पहले भी हो चुकी है घटना 

ज्ञात हो कि 31 मार्च को टंडाबारी में अचानक जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान हुई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. उसी बस्ती में फिर से एक बार भू-धसान और दरारें आई हैं, जिसमें एक ही परिवार लोग बाल-बाल बच गए हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >