Dhanbad News: मजदूर समस्याओं को ले धकोकसं की प्रबंधन से वार्ता

Dhanbad News: मजदूर समस्याओं को ले धकोकसं की प्रबंधन से वार्ता

Dhanbad News: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की लोदना क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में सोमवार को मजदूर समस्याओं के समाधान को लेकर लोदना महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी, पीओ अरुण पांडेय, संजीव कश्यप, कार्मिक प्रबंधक तारकेश्वर रजक व सिविल इंजीनियर के साथ वार्ता हुई. साउथ तिसारा कार्यालय के नॉर्थ तिसरा कार्यालय व जीनागोड़ा हाजिरी घर को मर्ज करने, क्वार्टर एलॉटमेंट यूनियन के अनुसार करने, पीएफ का वीवी स्टेटमेंट देने की मांग की गयी. प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर केके सिंह, उमेश, ओम प्रकाश पांडेय, इस्माइल मल्लिक, रामनाथ गोप, दयाराम सिंह यादव, उज्ज्वल कुमार दे, रानी मुखर्जी, अतहर हुसैन, विजय यादव, उस्मान अंसारी, अजय देव, पलटन बाउरी, मुन्ना राजभर, बसंत चौहान, कैलाश पासवान, गणेश कुमार, कनिक लाल राम, गीता देवी, रामजन्म पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >