Dhanbad News : प्रांतीय खेलकूद में सविमं सिनीडीह ने तीन स्वर्ण, 11 रजत व 8 कांस्य पदक जीते

Dhanbad News : प्रांतीय खेलकूद में सविमं सिनीडीह ने तीन स्वर्ण, 11 रजत व 8 कांस्य पदक जीते

Dhanbad News : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के विद्यार्थियों ने प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता (एथलेटिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, 11 रजत व 8 कांस्य पदक हासिल किया है . प्रतियोगिता चार से सात सितंबर तक नोवामुंडी (पूर्वी सिंहभूम) में आयोजित की गयी थी.विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. खेल शिक्षक प्रवीण कुमार दास व नमिता कुमारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >