बीकॉम के वोकेशनल कोर्स में आइटी रिटर्न, टैली, स्टॉक मार्केट को पढ़ेंगे छात्र

मानव संसाधन विभाग ने ऑनलाइन बैठक की

धनबाद.

मानव संसाधन विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक की. इसमें सभी विवि के डीएसडब्ल्यू ने हिस्सा लिया. बैठक में बी-कॉम विभाग के लिए प्रस्तावित वोकेशनल कोर्स पर चर्चा की गयी. इसमें आइसीएआइ के बोर्ड स्टडीज के चेयरमैन सीए राजकुमार अडूकिया और सीए अभय छाजेड़ ने भाग लिया. इस दौरान आइसीएआइ की ओर कॉमर्स के छात्रों के लिए वोकेशन कोर्स के रूप अलग-अलग विषयों को शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया. इनमें टैली, जीएसटी, इनकम टैक्स रिटर्न और शेयर मार्केट से जुड़े कोर्स शामिल हैं. छात्र सामान्य बी-कॉम के साथ इनमें किसी एक क्षेत्र में भी महारत हासिल कर सकते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वावलंबी बनाना है.

यह भी पढ़ें

नवनियुक्त सहायकों का तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न :

आइआइटी आइएसएम में नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम गुरुवार को संपन्न हो गया. इस में 30 कनिष्ठ प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्य डीन एकेडमिक प्रो एमके सिंह थे. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया. इस मौके पर प्रो एमके सिंह, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय. डिप्टी रजिस्ट्रार रंजन चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >