Dhanbad News: परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

गोविंदपुर के कौआबांध में डिवाइडर से बाइक के टकराने पर हुआ हादसा, राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली गांव का निवासी था मृतक नितेश कुमार चौधरी.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौआबांध के पास जीटी रोड पर हुआ. इसमें छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, इस हादसे में मौके पर ही छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नितेश कुमार चौधरी (21 वर्ष) के रूप में हुई है. वह राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली गांव निवासी राम नारायण चौधरी का पुत्र था. वह राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर का छात्र था. सोमवार को आरएस मोर कॉलेज में अपराह्न दो बजे से उसकी परीक्षा निर्धारित थी.

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरायी बाइक

स्थानीय लोगों के अनुसार कौआबांध के पास संतुलन बिगड़ने के बाइक सीधे जीटी रोड के डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत, एसआइ बिरजू राम आदि मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में हर कोई स्तब्ध

नितेश के पिता राम नारायण चौधरी एक निजी फर्म में काम करते हैं. उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा राहुल सिंह चौधरी भी निजी कंपनी में कार्यरत है. नितेश की असमय मौत से परिवार टूट गया है. बताया जाता है कि गत 22 अप्रैल को ही उसका यज्ञोपवित संस्कार हुआ था. उसकी शादी की बात लगभग तय हो चुकी थी. इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. वहीं दलदली गांव में शोक का माहौल है. हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >