सिंदरी में दो बाइक की जोरदार टक्कर

सिंदरी के मनोहरटांड़ स्थित कैनरा बैंक सिंदरी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की टक्कर में बुधन पासवान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सिंदरी.

सिंदरी के मनोहरटांड़ स्थित कैनरा बैंक सिंदरी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की टक्कर में बुधन पासवान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. रोहड़ाबांध आरएल कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर के समीप निवासी संजय पासवान का पुत्र बुधन (18) को घायल अवस्था में चासनाला सीएचसी ले जाया गया, जहां से धनबाद रेफर कर दिया गया. बुधवार को लगभग एक बजे मनोहरटांड़ एमएल टू कॉलोनी निवासी एक किशो��� काले रंग की बाइक संख्या जे एच 10 सी एम 0235 से रोहड़ाबांध से अपने घर की ओर जा रहा था, जबकि बुधन सिंदरी कॉलेज से बाइक संख्या जे एच 10 सी एन 1773 से अपने घर रोहड़ाबांध की ओर आ रहा था, तभी दोनों की जोरदार टक्कर हो गयी. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >