Dhanbad News : बाल शिक्षा निकेतन में खेलकूद के विजेताओं को किया गया सम्मान

Dhanbad News : बाल शिक्षा निकेतन में खेलकूद के विजेताओं को किया गया सम्मान

Dhanbad News : माथाबांध स्थित बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राएं सेजल कुमारी, सृष्टि कुमारी, दीपा कुमारी, मिस्टी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी एवं आरोही कुमारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर प्राचार्य प्रह्लाद कुमार, उपप्राचार्य महेंद्र कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव, पंस प्रतिनिधि आजाद कुम्हार, बिनोद कुमार, अमरेंद्र कुमार, शिक्षक जगदीश प्रसाद, अमन कुमार, शिक्षिकाएं मुस्कान कुमारी, कुमुद कुमारी, किरण देवी, प्रियंका कुमारी, मनीषा कुमारी, कोमल कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >