Dhanbad News: शॉट सर्किट से जंक्शन बॉक्स में लगी आग, टॉर्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन

एसएनएमएमसीएच के दूसरे तल पर स्थित ऑर्थो विभाग के पास लगे इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स में मंगलवार की सुबह शॉट सर्किट से आग लग गयी. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी.

धनबाद.

एसएनएमएमसीएच के दूसरे तल पर स्थित ऑर्थो विभाग के पास लगे इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स में मंगलवार की सुबह शॉट सर्किट से आग लग गयी. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. अस्पताल के विभिन्न विभागों में धुआं भर गया. ऑर्थो विभाग की ओटी समेत आस-पास के विभिन्न विभागों की बिजली गुल हो गयी. इस समय ऑर्थो विभाग की ओटी में मरीजों का ऑपरेशन चल रहा था. अचानक बिजली कट जाने से टॉर्च की रोशनी में मरीजों का ऑपरेशन किया गया. लगभग एक घंटे तक ऑर्थो समेत अन्य विभागों में बिजली कटी रही. एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने वायर के कमजोर होने से शॉट सर्किट होने की बात कही है.

पुरानी वायरिंग में शॉट सर्किट होने से पहले भी लग चुकी है आग

एसएनएमएमसीएच के कई विभागों में वायरिंग पुरानी है. इससे पहले भी वायरिंग के कमजोर होने के कारण शॉट सर्किट की कई घटनाएं घट चुकी हैं. कुछ माह पूर्व डायलिसिस विभाग में शॉट सर्किट से आग लगी थी. इस दौरान लाखों रुपये के सामान जल गये थे. बाद में अस्पताल प्रबंधन ने डायलिसिस विभाग के पास नए सिरे से वायरिंग करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >