एसएनएमएमसीएच : खाली कराये गये इमरजेंसी के पुरुष-महिला वार्ड के बेड

SNMMCH Beds Evacuated: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की धनबाद यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. आइआइटी-आइएसएम से लेकर धनबाद प्रशासन तक तैयारियों में जुटा है. एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी के पुरुष और महिला वार्ड में सीटें खाली करा दी गयीं हैं. 2 दिन तक एक ऑपरेशन थियेटर को रिजर्व रखा गया है. इमरजेंसी छोड़कर कोई ऑपरेशन नहीं होंगे.

SNMMCH: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के इमरजेंसी स्थित महिला और पुरुष वार्ड के सभी बेड खाली करा दिये गये हैं. कार्यक्रम के दौरान किसी आपात स्थिति के मद्देनजर एहतियात के तौर पर इमरजेंसी के महिला व पुरुष वार्ड के 60 से ज्यादा बेड खाली रखे गये हैं. अस्पताल के वीआइपी केबिन में व्यवस्था दुरुस्त कर ली गयी है.

वीआइपी केबिन में 50 से अधिक आवश्यक दवाएं

वीआइपी केबिन में 50 से ज्यादा आवश्यक दवा, इंजेक्शन, विभिन्न तरह के स्लाइन का स्टॉक रखा गया है. चादर, सोफा कवर के साथ नये पर्दे भी लगाये गये हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर एसएनएमएमसीएच को अलर्ट मोड पर रखा गया है. कारकेड में शामिल होने वाली एंबुलेंस में भी दवाओं का भरपूर स्टॉक रखा गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 दिन रिर्जव रहेगा ओटी, 3 शिफ्ट में कर्मी होंगे तैनात

गुरुवार से अगले 2 दिन तक अस्पताल का एक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) रिजर्व रहेगा. इसमें किसी मरीज का ऑपरेशन नहीं होगा. आपात स्थिति में इस ओटी का इस्तेमाल किया जायेगा. गुरुवार से ओटी में 3 शिफ्ट में कर्मियों की तैनाती रहेगी. आइसीयू और सीसीयू के कुछ बेड गुरुवार से अगले 2 दिन तक रिजर्व रहेंगे. अत्यंत जरूरी होने पर मरीजों को आइसीयू व सीसीयू में रिजर्व किये बेड उपलब्ध कराये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति के धनबाद आगमन से पहले बोले उपायुक्त- आपसी समन्वय से काम करें सभी विभाग

अल कायदा के टेरर मॉड्यूल की लेडी ‘बॉस’ निकली कोडरमा की शमा परवीन, बेंगलुरु से गिरफ्तार

रांची से अपहृत बच्ची को पटना ले जाना चाहते थे अपहर्ता, एनकाउंटर के डर से छात्रा को छोड़कर भागे

Crime News: गुमला में पुत्र ने टांगी से काटकर पिता को मार डाला, गांव में सनसनी

12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >