Dhanbad News: बलियापुर में तीसरे दिन स्थिति सामान्य, बाजार की दुकानें खुलीं

Dhanbad News: रामनवमी के जुलूस में पथराव का मामला, दो प्राथमिकी दर्ज

Dhanbad News: बलियापुर के भिखराजपुर में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्षों में भिड़ंत मामले रविवार को बलियापुर थाना में पुलिस प्रशासन की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इधर, घटना के दो दिन बाद रविवार को बलियापुर बाजार की दुकानें खुलीं. दुकानें खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. सिंदरी विधायक चद्रदेव महतो व चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों के प्रयास से बाजार की दुकानें खुल गयी है. मौके पर माले प्रखंड सचिव गणेश महतो, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, देवाशीष पांडेय, मिट्ठू सरिया, अनवर अली खान, आशीष कर, मो जाहिद, सोनू कुमार, विद्युत चक्रवर्ती, शेख खातिर आदि थे.

भिखराजपुर में निषेधाज्ञा जारी

झरिया-बलियापुर, बलियापुर-पतलाबाड़ी, गोविंदपुर, सिंदरी मार्ग पर लोगों का आवागमन चालू हो गया है. भिखराजपुर व आसपास में निषेधाज्ञा जारी है. भिखराजपुर और बलियापुर चौक पर पुलिस बल तैनात हैं. ज्ञात हो कि रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद स्थिति का तनावपूर्ण हो गयी थी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. मामले में अब तक 18 लोगों को जेल भेजा गया है.

बीडीओ की शिकायत पर 57 लोगों पर मामला दर्ज

बलियापुर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास की शिकायत पर बलियापुर थाना में 57 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में रामनवमी जुलूस पर पथराव, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस बल के साथ मारपीट का आरोप है. मामले का आइओ सिंदरी के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को बनाया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की गयी है.

सात बाइक, ट्रैक्टर, सात तलवार सहित कई सामान जब्त

घटनास्थल से पुलिस ने सात क्षतिग्रस्त बाइक, 26 डंडे, सात तलवार, चार भुजाली, ईंट एवं पत्थर, ट्रैक्टर, 17 पाइप के टुकड़े, बुलेट की हेडलाइट व एक बाइक का नंबर प्लेट जब्त किया है.

एएसआइ की शिकायत पर चार पर केस दर्ज

मामले में बलियापुर थाना के एएसआइ मनी उरांव की शिकायत पर भी एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी का नेम प्लेट पढ़कर उन्हें जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज एवं मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. भिखराजपुर के मोबिन समेत अन्य तीन आरोपी बनाया है.

सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. भड़काऊ बयान पोस्ट करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >