Dhanbad News: सिंदरी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

Dhanbad News: विहिप व बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी में शोभा यात्रा निकाली

Dhanbad News: विहिप व बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को सिंदरी में भव्य शोभा यात्रा निकाली. इस दौरान जय माता दी मंदिर परिसर में राम धुन व बजरंग बली के जयकारे के बीच प्रभु श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण पंडित अमर कांत झा ने कराया. विहिप व बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरि ने बताया कि जय माता दी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र से पहले प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. प्रतिमा अनावरण से पहले सुंदर कांड पाठ किया गया.

शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत

सिंदरी गुरुद्वारा कमेटी ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया. जुलूस में शामिल लोगों को सरोपा दिया गया. इसके बाद शर्बत पिलाया गया. को-ऑपरेटिव मोड़ व रोहड़ाबांध आंबेडकर चौक पर जुलूस का स्वागत किया गया.

वाराणसी का महाकाल ग्रुप व हजारीबाग का शिव तांडव ग्रुप रहा आकर्षण का केंद्र

शोभा यात्रा में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शामिल वाराणसी के महाकाल ग्रुप, हजारीबाग के शिव तांडव ग्रुप, गिरिडीह का शिव भक्त, धनबाद की महिला युवा वाहिनी के सदस्य कलात्मक खेलों से लोगों का मनोरंजित कर रहे थे.

इनकी रही भागीदारी

भाजपा नेत्री तारा देवी, मनोज मिश्रा, बजरंग दल के अमित अग्रवाल, विहिप के रंजीत निषाद, रोहित सिंह, सिंटू सिंह, देव कर्मकार, नवल किशोर, रोहित कुमार, हर्ष श्रीवास्तव, धीरज दुबे, सोनू सिंह, विवेक शर्मा, अमन कुमार ठाकुर, दिलीप सिंह, गोलू विश्वकर्मा, राजकुमार मिश्रा, गणेश राज, अयान धर, मनोज कुमार, विकास महतो, सौरभ गुप्ता, दीपक सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, संजय सिंह, बृजेश सिंह, कामेश्वर सिंह आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >