हाथबाड़ी मुठभेड़ मामले में FIR दर्ज, CCTV-DVR कब्जे में लेकर जांच तेज

निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी में हुए मुठभेड़ मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस अब CCTV फुटेज और DVR की मदद से जांच आगे बढ़ा रही है. फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी में मुठभेड़ मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर, शमशाद खान की भूमिका को लेकर भी चर्चा है. फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सभी आरोपी हाथबाड़ी तक कैसे पहुंचे और यहां किसके संपर्क में थे. पुलिस ने आवास से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को जांच के लिए कब्जे में लिया है. ऐसे में यह महत्वपूर्ण होगा कि जांच में यह स्पष्ट हो कि आरोपियों को वहां किसने और किन परिस्थितियों में ठहराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >