Dhanbad News : पशुओं के इलाज के लिए जिले में संचालित हो रहे नौ चलंत चिकित्सालय को सेवानिवृत्त दो चिकित्सकों के अलावा सात चिकित्सक मिले हैं, ये मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के साथ काम करेंगे. साथ ही हर सप्ताह की रिपोर्ट जिला पशुपालन विभाग को देंगे. इसके लिए शनिवार को सभी मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स के पारा वेट समेत अन्य ने बैठक की है.
आठ प्रखंडों में हैं नौ मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स :
जिले के पुराने आठ प्रखंडों के लिए नौ मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स संचालित है. इसमें सिर्फ गोविंदपुर में दो है. बाकी प्रखंडों के लिए-एक यूनिट है. 1962 नंबर पर कोल करने पर पशुओं को निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करायी जा रही है.प्रभात खबर ने चिकित्सक नहीं होने की खबर की थी प्रकाशित :
प्रभात खबर ने चलंत पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों के नहीं होने, पारा वेट के भरोसे इलाज की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद विभाग ने संज्ञान लिया और चिकित्सकों की व्यवस्था की है. प्रभात खबर ने जिले में मॉनिटरिंग यूनिट नहीं होने की खबर भी प्रकाशित की थी. इसके बाद अब तय हुआ कि हर सप्ताह की रिपोर्ट पशु पालन विभाग को देनी है, ताकि इसकी मॉनिटरिंग हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
