Dhanbad News: एमपीएल कर्मियों के लिए सात दिवसीय 19 से 25 मार्च तक आयोजित खेल महाकुंभ गुरुवार से शुरू हो गया. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच सौ कर्मी हिस्सा ले रहे हैं. क्रिकेट में 16 तथा वॉलीबाल टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही है. इसके अलावा सौ एवं दो सौ मीटर दौड़, जेबलीन थ्रो, निडिल रोप रेस, टैगन वार, म्यूजिकल चेयर, लांग एवं हाई जंप, स्पून रेस, सांटपुट, डिस्कस थ्रो, मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताएं होंगी. महिला कर्मियों के लिए भी विशेष खेल होंगे. एमपीएल के सीइओ बासुदेव हांसदा ने खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया. सीइओ श्री हांसदा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि खेल हमें सिखाता है कि जीतने से पहले खुद पर विश्वास जीतना जरूरी है. कहा : खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, समग्र विकास का आधार है. सीओएम सुभ्रा सुंदर चटर्जी, सीओएमएस डीके गंगवाल, हेड एचआर दैतरी स्वैन ने सभी की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन की अपील की.
क्रिकेट मैच का उद्घाटन
टांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडवेल-टू की टीम ने 53 रन बनाया. जवाबी पारी में डागा पावर ने 54 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता. दूसरे मैच में फायर फाइटर के 90 रन के जवाब में रॉयल स्ट्राइकर 79 रन पर सिमट गयी. फायर फाइटर की टीम 11 रन से विजयी रही. तीसरे मैच में सेम्स वॉरियर ने विकेट वारियर्स को सात रन से हराया. स्कोरर सचिन कुमार यादव तथा अंपायर भागीरथ रजवार एवं संजय कुमार थे. मौके पर एमपीएल के वरीय अधिकारी सुभ्रा सुंदर चटर्जी, डीके गंगवाल, प्रवीण बी राउत, दुर्गेश शर्मा, दैतरी स्वैन, श्रीनिवासा तिवारी, रुपेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रदीप कुंडू,अमित चटर्जी,अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह आदि थे.
