Dhanbad News : तालाब में मछली विक्रेता का शव मिलने से सनसनी

स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया.

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गड़ेरिया बस्ती स्थित पुरना तालाब में शनिवार की सुबह एक लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर केंदुआडीह थाना के सब इंस्पेक्टर हसरत जमाल दल-बल के साथ पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव की पहचान पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक, 2 नंबर मस्जिद के पास रहनेवाले मछली विक्रेता मो कमाल रैन (उम्र लगभग 56 वर्ष) के रूप में की गयी. वह मूल रूप से गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र के खड़कडीहा के रहने वाले हैं. पुलिस को मौके पर मृतक की नीले रंग की साइकिल भी मिली, जो तालाब के पास झाड़ियों के पास खड़ी थी. साइकिल के कॅरियर में मछली पकड़ने के उपकरण, जाली, तराजू, बटखरा, प्लास्टिक की बाल्टी व जालीदार टोकरी थी. सूचना पर आसनसोल में काम करने वाले मो कमाल के पुत्र मो इरफान ने पुलिस को यहां पहुंचे. उन्होंने बताया कि उसके पिता बुधवार की सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे. परिजनों ने काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला. शव पानी में पूरी तरह फूल गया था. पुलिस ने एसएनएमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मामले में मो. इरफान के आवेदन पर केंदुआडीह थाना में यूडी कांड दर्ज किया गया है. परिजन शव को लेकर खड़कडीहा चले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >