KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, बरोरा के वरिष्ठ नागरिक के खाते से 4.95 लाख रुपये उड़ाये

बरोरा में बैंक कर्मी बनकर साइबर ठग ने बुजुर्ग के खाते से 4.95 लाख रुपये उड़ा लिए. केवाइसी अपडेट के नाम पर हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है.

बरोरा. डुमरा निवासी वरिष्ठ नागरिक बबलू चंद्र डे साइबर ठगी के शिकार हो गये. अज्ञात साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताकर KYC अपडेट कराने का झांसा दिया और उनके बैंक खाते से 4.95 लाख रुपये उड़ा लिये. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है.

बैंककर्मी बनकर किया फोन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात व्यक्ति ने बबलू चंद्र डे को फोन किया. उसने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते का KYC लंबित है. ठग ने कहा कि यदि तत्काल KYC अपडेट नहीं कराया गया, तो खाता और बैंकिंग सेवाएं बंद कर दी जायेंगी.

ये भी पढ़ें: गोमो फ्लाईओवर के लिए रामाकुंडा से लोदवाडीह तक जमीन अधिग्रहण शुरू, 11.84 एकड़ का होगा इस्तेमाल

खाता बंद होने की बात सुनकर श्री डे घबरा गये और ठग के कहने पर कुछ निजी व बैंकिंग जानकारी साझा कर दी.

APK फाइल डाउनलोड कराने के बाद खाते से निकले पैसे

आरोप है कि साइबर ठग ने बैंक ऑफ इंडिया का आधिकारिक एप बताकर श्री डे के मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड करा दी. इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का संदेह हुआ. जब तक वह कुछ समझ पाते, उनके बैंक खाते से 4.95 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी.

घटना के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस से ठग के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने, मोबाइल में डाउनलोड करायी गयी संदिग्ध APK फाइल की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

KYC के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी

KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में ठग बैंक अधिकारी बनकर लोगों को खाते से जुड़ी सेवाएं बंद होने का डर दिखाते हैं. इसके बाद मोबाइल में संदिग्ध एप या फाइल डाउनलोड कराने अथवा बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है. बबलू चंद्र डे के साथ हुई घटना में भी इसी तरीके का इस्तेमाल किये जाने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >