Dhanbad News: सियालदह राजधानी 16.40 घंटे विलंब पहुंची

कोहरे व अन्य कारणों से ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं. इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कोहरे व अन्य कारणों से ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं. इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें प्रीमियम से लेकर स्पेशल ट्रेनें भी शामिल है. गुरुवार को 12314 नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 16.40 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची. सुबह 6.18 बजे आने वाली ट्रेन रात 10.40 बजे पहुंची. वहीं 12302 नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 5.36 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची है. ट्रेन को सुबह 6.33 बजे आना था, लेकिन ट्रेन 11.52 बजे पहुंची. 12941 पारसनाथ एक्सप्रेस 2.40 घंटे, 12988 सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ घंटे, 12330 वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10.40 घंटे से पहुंची, 03680 कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल 16.29 घंटे विलंब से चल रही है. गुरुवार को अपराह्न एक बजे आने वाली ट्रेन के शुक्रवार की सुबह आने की उम्मीद है. 12308 हावड़ा सुपरफास्ट तीन घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस 3.38 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >