धनबाद क्लब में 27 सितंबर की शाम होगी बेहद खास, जुटेंगे देश के दिग्गज हास्य कवि

धनबाद क्लब में 27 सितंबर को आयोजित हास्य उत्सव में देश के चर्चित हास्य कवि संपत सरल, सरदार मंजीत सिंह और अमित शुक्ला श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे. निःशुल्क प्रवेश का लाभ उठाएं.

धनबाद. हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट एवं धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर को धनबाद क्लब में हास्य उत्सव का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा. इसमें देश के चर्चित हास्य कवि संपत सरल, सरदार मंजीत सिंह और अमित शुक्ला हास्य-व्यंग्य रचनाओं और काव्य-पाठ के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे. धनबाद के स्थानीय साहित्यकार बसंत जोशी और सुशांत कुमार भी अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे.

निःशुल्क प्रवेश, पास से मिलेगी एंट्री

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य और हास्य के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ सकारात्मक ऊर्जा और आनंद के पल उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ आम नागरिक भी शामिल हो सकेंगे. प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन इसके लिए प्रवेश पास की व्यवस्था की गयी है. पास धनबाद क्लब और गोल शिक्षण संस्थान, मेमको मोड़ से प्राप्त किया जा सकता है.

हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि हास्य तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच लोगों को खुशनुमा पल देने और सकारात्मक वातावरण बनाने का माध्यम है. सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि परिषद हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रही है.

जनवरी में कार्यालय का होगा उद्घाटन

आयोजकों ने बताया कि जनवरी 2027 में परिषद के कार्यालय का उद्घाटन प्रस्तावित है. इस अवसर पर साहित्यकार अनिता निशब्द की तीन काव्य पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: IIT ISM Dhanbad: सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन, जानिए दिग्गजों ने क्या दिए सुझाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jyoti roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >