Dhanbad News: एमडीएम की रिपोर्ट नहीं भेजने पर 248 एचएम का वेतन रुका

Dhanbad News: डीएसइ ने सभी संबंधित शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Dhanbad News: पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्याह्न भोजन) के तहत निर्धारित तिथि पर एसएमएस रिपोर्ट नहीं भेजने पर जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने सख्त कार्रवाई की है. 17 अप्रैल को वास्तविक स्थिति का एसएमएस नहीं करने वाले 248 विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में शनिवार को कार्यालय आदेश जारी करते हुए संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. आदेश में कहा गया है कि विभागीय निर्देशों की अवहेलना के कारण अप्रैल माह में एसएमएस रिपोर्टिंग की स्थिति अत्यंत खराब रही. इसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गयी है. इधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मो शरीफ रजा ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल शुक्रवार होने के कारण उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश रहता है. ऐसे में वहां के शिक्षकों का वेतन रोकना उचित नहीं है. उन्होंने उर्दू स्कूलों को इस कार्रवाई से अलग रखने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >