Dhanbad News : शनिवार को मालेकरा फुटबॉल मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन सह विजय दशमी उत्सव का आयोजन किया. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हमेशा कमजोर का ही शिकार होता है. इसलिए हमें शक्ति संचय करनी होगी. स्वयं सेवकों में भारत माता की सेवा का जुनून होता है. कार्यक्रम से पूर्व स्वयं सेवकों ने पूरे अनुशासित ढंग से मालकेरा व पासीटांड़ के बीच पथ संचलन किया. मुख्य रूप से संघ के मुरारी प्रसाद ने मार्गदर्शन दिया. अध्यक्षता नारायण दास व धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्यवाह राकेश त्रिगुणाइत ने किया. मौके पर पूर्व जिप सदस्य जीतेश रजवार, विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, टिंकू तिवारी, पूर्व मुखिया लीला देवी, रिंटू रजक, सुरेंद्र प्रसाद, रणधीर त्रिगुणाइत, भोला साव, अभिजीत व्यास, मनोज पासवान, तारकेश्वर रजक आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
