Dhanbad News:चिरकुंडा में वाहन से 2.30 लाख रुपये जब्त

Dhanbad News: चिरकुंडा चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक वाहन से दो लाख 30 हजार रुपये जब्त किया है. पुलिस मामलवे की जांच कर रही है.

चिरकुंडा में जब्त रुपया. Dhanbad News: चिरकुंडा चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक वाहन से दो लाख 30 हजार रुपये जब्त किया है. पुलिस मामलवे की जांच कर रही है. Dhanbad News:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड-बंगाल की सीमा के चिरकुंडा चेकपोस्ट पर रविवार की सुबह वाहन जांच के दौरान 2.30 लाख रु जब्त किया गया. यह राशि कोलकाता निवासी विप्लव मंडल के वाहन से जब्त की गयी. जांच के दौरान थाना प्रभारी रामजी राय व दंडाधिकारी पंकज कुमार व उमाकांत चौबे मौजूद थे. जब्त राशि से संबंधित कागजात की मांग पर विप्लव मंडल कोई कागजात नहीं दिखा सका. अंततः राशि जब्त कर ली गयी. चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान लगातार नगद राशि बरामद की जा रही है. थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि चुनाव में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के उद्देश्य से वाहन की जांच की जा रही है. यह जांच चुनाव तक जारी रहेगी. मौके पर थाना प्रभारी व दोनों मैजिस्ट्रेट के अलावे एएसआई ठुलू सोरेन, प्रदीप कुमार सिंह, जवान दीपक पासवान, जयदेव बास्की, ललित सोरेन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >