बीबीएमकेयू में आज से शुरू हो रहा परीक्षाओं का दौर

मंगलवार से शुरू हो रही पीजी सेमेस्टर तीन की परीक्षा

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार से परीक्षाओं का दौर शुरू रहा है. मंगलवार को पीजी सेमेस्टर तीन (सत्र 2022-24) की परीक्षा शुरू हो रही है. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. पहले दिन सभी विषयों की पेपर की परीक्षा होगी. परीक्षा 19 अप्रैल तक चलेगी. वहीं बुधवार से पीजी से सेमेस्टर वन (सत्र 2023-25) की परीक्षा शुरू होगी. यह परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा 20 अप्रैल तक चलेगी.

यूजी सेम वन की परीक्षा 16 से :

यूजी सेमेस्टर वन, सत्र 2023-27 की परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. इसे लेकर परीक्षा विभाग ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >