पुलिस लाइन के पास अचानक सड़क धंसी, तेज धमाके से उछला कंक्रीट; गेल की पाइपलाइन में ब्लास्ट

धनबाद में पुलिस लाइन के पास गेल की गैस पाइपलाइन फटने से सड़क धंस गई और कंक्रीट 20 फीट ऊपर उछल गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

धनबाद. पुलिस लाइन के पास रविवार को अचानक तेज आवाज के साथ सड़क का एक हिस्सा धंस गया. आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. देखते ही देखते सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और कंक्रीट का एक टुकड़ा करीब 20 फीट ऊपर तक उछल गया. हालांकि घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है.

तेज आवाज सुनकर दहशत में आये लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही जारी थी. इसी दौरान अचानक धमाके जैसी तेज आवाज सुनायी दी. इसके बाद सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया और कंक्रीट का टुकड़ा ऊपर की ओर उछल गया.

ये भी पढ़ें: BIT सिंदरी में इंडक्शन कार्यक्रम का समापन, सर्जना और स्पोर्ट्स क्लब से परिचित हुए विद्यार्थी

अचानक हुई इस घटना से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी. आसपास मौजूद लोग सहम गये और घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे.

गेल की पाइपलाइन ब्लास्ट होने से सड़क हुई क्षतिग्रस्त

आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि गेल की पाइपलाइन में ब्लास्ट होने के कारण सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गेल को पाइपलाइन की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारी ने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत के बाद गेल को क्षतिग्रस्त सड़क को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है.

सड़क के नीचे पाइपलाइन में ब्लास्ट कैसे हुआ, उठे सवाल

घटना के बाद सड़क की सुरक्षा और पाइपलाइन की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे बिछी पाइपलाइन में अचानक ब्लास्ट कैसे हुआ और इसकी जानकारी संबंधित एजेंसियों को पहले क्यों नहीं मिल सकी.

लोगों ने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पाइपलाइन और सड़क की नियमित जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >