Dhanbad News: महापौर निर्वाचन कार्य को लेकर अधिकारियों- कर्मियों की जिम्मेदारी तय

नगरपालिका निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता, धनबाद की ओर से महापौर निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर अधिकारियों व कर्मियों की जिम्मेदारियां तय की गयी हैं.

धनबाद.

नगरपालिका निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता, धनबाद की ओर से महापौर निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर अधिकारियों व कर्मियों की जिम्मेदारियां तय की गयी हैं. इसमें पदाधिकारी व कर्मी सहित कुल 26 लोगों को नियुक्त की गयी है. इसमें नाम निर्देशन संबंधी कार्य में आवश्यक सहयोग के लिए जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा को नामित किया गया है. वहीं नाम निर्देशन संबंधी कार्य के लिए सात, नाम निर्देशन संबंधी सभी प्रपत्र व प्रतिवेदन तैयार करने के लिए नौ व अन्य सहयोग के लिए नौ कर्मियों को नियुक्त किया गया है.

दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश

महापौर के निर्वाची पदाधिकारी सह एसी विनोद कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाची पदाधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक-सह-प्रधान सहायक द्वारा दिये गये निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >