सरकारी व्यवस्था से टूटी आस तो लोगों ने चंदा कर लगवा दी चौक पर लाइट

कतरास के राहुल चौक पर नगर निगम की बेरुखी से परेशान स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर खुद स्ट्रीट लाइट लगवाई. प्रशासन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी सुनवाई.

कतरास. सरकारी व्यवस्था से उम्मीद टूटने के बाद राहुल चौक और आसपास के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर चौक पर नयी लाइट लगवा दी. स्थानीय लोगों के अनुसार राहुल चौक पर लगा हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब था. वहीं राहुल चौक से श्यामडीह तक हीरक मार्ग के किनारे कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं.

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब लाइटों की शिकायत नगर निगम और संबंधित विभाग से कई बार की गयी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. इसके बाद लोगों ने खुद पहल करते हुए चंदा जुटाया और राहुल चौक पर नयी लाइट लगवा दी. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आरके महतो ने भी इसमें सहयोग किया.

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग

स्थानीय जयराम दास और हरेंद्र ने राहुल चौक से श्यामडीह तक खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamdeo singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >