Dhanbad News: गोविंदपुर एनएच व टुंडी रोड से हटायें अतिक्रमण

Dhanbad News: एसएसपी ने गोविंदपुर में जामस्थल का किया निरीक्षण

Dhanbad News: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार शनिवार को गोविंदपुर पहुंचे. जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जीटी रोड व टुंडी रोड से अतिक्रमण हटाने तथा सरकारी अस्पताल के आगे से बस और टेंपो के स्टैंड को थाना के सामने ग्रीन गोला की जमीन पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर दुकान व ठेला लगाने से जाम की समस्या गंभीर हो रही है. श्री कुमार ने कहा कि प्रशासन और ट्रैफिक विभाग अब जाम की समस्या से निपटेगा और जीटी रोड को जाम से मुक्त कराएगा. माइकिंग कर दो घंटे में अतिक्रमण हटाने को कहा गया कि अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटायेगा. मौके पर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे व गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत मौजूद थे. वरीय पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक डीएसपी व अंचलाधिकारी को कई निर्देश दिए और कहा कि सड़क पर किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए और न ही बस और टेंपो स्टैंड ही. उन्होंने प्रत्येक तीन दिन पर जीटी रोड और टुंडी रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का भी निर्देश दिया.

ऊपर बाजार का क्रॉसिंग अस्थायी रूप से होगा बंद

ट्रैफिक डीएसपी श्री सिंह ने कहा कि प्रयोग के तौर पर ऊपर बाजार के क्रॉसिंग को बंद रखा जाएगा. यदि इससे जाम की समस्या का समाधान हो गया तो इसे स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा. बंद करने के दौरान गाड़ियों का घुमाव रंगडीह मोड़ से होगा और ऊपर बाजार चौक से ट्रैफिक विभाग का कैंप रंगडीह मोड चला जाएगा. इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने विभाग द्वारा अब तक किये गये उपायों से वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. कहा कि टुंडी रोड के दुकानदारों ने अपने दुकान के बाहर शेड गिरा दिया है और सभी शेड को हटाना जरूरी है. उन्होंने एक मार्केट के पास लगी बाइक को भी हटाने का निर्देश दिया. कहा कि टुंडी रोड पर बाइक लगा दिये जाने से जाम लग रहा है. टुंडी रोड का मुहाना संकीर्ण हो गया है, यहां पत्थर मिट्टी यदि गिरा कर छोड़ दिया गया है. निर्माण कंपनी को इसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया.

रंगडीह मोड़ को चौड़ा किया जाये : नागरिक समिति

सामाजिक संस्था नागरिक समिति के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष शरत दुदानी ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि रंगडीह मोड संकीर्ण है. इस मोड को चौड़ा करना जरूरी है. यहां ट्रैफिक पुलिस के पहुंचने और जाने के पूर्व एलिवेटेड निर्माण कंपनी के निजी वाहन नियंत्रकों को स्थाई रूप से प्रति नियुक्त करना भी आवश्यक है. उन्होंने अभी कहा की पूर्व के आश्वासन के अनुसार नगर निगम से माडा मैदान की सफाई कराकर जीटी रोड पर लगने वाले दुकानों और ठेलों को माडा मैदान में शिफ्ट किया जाए ताकि फुटपाथ दुकानदारों की रोजी-रोटी चलती रहे और माडा को भी राजस्व मिलता रहे. उन्होंने फकीरडीह मोड़ पर भी कंपनी के वाहन नियंत्रकों की तैनाती की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >