अंगारपथरा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के कोढ़िया धौड़ा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

सिजुआ. अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के कोढ़िया धौड़ा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग की मां की शिकायत पर रविवार को पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी राहुल कुमार रजवार को उसके घर मोदीडीह सात नंबर मुहल्ला से गिरफ्तार कर लिया है. घटना शनिवार की देर शाम की बतायी जा रही है. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक से कोढ़िया बस्ती स्थित सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. अंगारपथरा ओपी प्रभारी विशाल दास विधाता ने तेतुलमारी व जोगता पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया. सोमवार को पीड़िता का मेडिकल कराया जायेगा. घर में घुसकर छेड़खानी, थाने में शिकायत लोयाबाद. सेंद्रा तीन नंबर में घर में घुसकर छेड़खानी का मामला रविवार की शाम लोयाबाद थाना पहुंचा. पीड़िता अपने परिवार सहित थाने पहुंची और बताया कि शाम करीब सात बजे वह घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी की. उसने शोर मचाया, तो अन्य रिश्तेदार पहुंचे. यह देख युवक भाग गया. उसके घरवालों ने युवक के घर पहुंच कर विरोध जताया तो उसके परिवार वाले उनलोगों को धमकाने लगे. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >