Dhanbad News: राकोमयू ने सात सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Dhanbad News: राकोमयू ने सात सूत्री मांगों को लेकर इसीएल खुदिया कोलियरी कार्यालय के समक्ष धरना दिया.

Dhanbad News: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने सात सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को इसीएल मुगमा क्षेत्र की खुदिया कोलियरी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना में विशेष रूप से यूनियन के संयुक्त महामंत्री बैभव सिन्हा, रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने शामिल हुए. बैभव सिन्हा ने कहा कि कालीमाटी खदान में उत्पादन शुरू करने की मांग की. कहा कि नये कर्मियों को नियमीकरण करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है, लेकिन प्रबंधन गंभीर नहीं है. संडे होलीडे में सुधार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों से पीएफ-ग्रेच्यूटी के नाम पर वसूली बंद करने की मांग की गयी. धरना में डॉ संतोष राय, अर्जुन भुइयां, संतोष कुमार, अजय कुमार, रामानुज सिंह, बिजेंद्र शर्मा, सत्येंद्र कुमार, राजन कुमार, चुरामन राय, संजीत सिंह, सुमित बाउरी, बिहारी कुमार, विनोद बाउरी, धनंजय बाउरी, सुनील चौहान, परमवीर चौहान, धुरवा बीपी, साजिद अंसारी आदि थे. कोलियरी प्रबंधन ने मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >