Dhanbad News : राजेंद्र बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : अंबष्ठ

Dhanbad News : इंटक नेता स्व राजेंद्र सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Dhanbad News : झारखंड के पूर्व मंत्री व इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को इंटक के राष्ट्रीय सचिव व राकोमयू के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ की अध्यक्षता में उनके रघुवर नगर स्थित आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की गयी. मौके पर श्री अंबष्ठ ने कहा कि स्व. राजेंद्र बाबू के कोयला मजदूरों के लिए किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. स्व. सिंह ने कोयला मजदूरों को बेहतर वेतन समझौता, पेंशन स्कीम, मेडिकल स्कीम, सहित कई सुविधाएं जेबीसीसीआइ की बैठक में दिलाया. प्रबंधन भी राजेंद्र सिंह के तर्क को काटने के पहले कई बार सोचते था. थी. उनमें सभी को साथ लेकर चलने की कुशल क्षमता थी. मौके पर बड़ी संख्या में इंटक के नेता उपस्थित थे.

मुनीडीह में मनी पुण्यतिथि :

मुनीडीह बाजार स्थित राकोमयू कार्यालय में कांग्रेस के जिला महासचिव जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री सह इंटक महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर लोगों ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर दीपन प्रमाणिक, अमिताभ सिंह, ज्वाला सिंह, संजय बाउरी, शमशेर अंसारी, गंभीर बाउरी, दिनेश कुमार, रमेश महतो, महंत बाउरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >