Dhanbad News: गोमो में चेन पुलिंग कर रोकी राजधानी एक्सप्रेस

Dhanbad News: रेलकर्मियों में मची खलबली

Dhanbad News: रेलकर्मियों में मची खलबलीDhanbad News: गोमो स्टेशन पर 12301 अप हावड़ा- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को मंगलवार की रात किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर रोक दिया. जिससे ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी, आरपीएफ तथा ऑन डयूटी रेलकर्मियों के बीच खलबली मच गयी. ट्रेन के बी-6 कोच में चेनिंग हुई थी. चेनिंग के समय ट्रेन की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा थी. मामला मंगलवार की रात 8:30 बजे की है. गोमो में ट्रेन रुकते ही उक्त कोच से एक यात्री स्टेशन पर उतरा लेकिन आरपीएफ को देख वह पुनः उसी कोच में सवार हो गया. एस्कॉर्ट पार्टी के जवानों ने चेनी को ठीक कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कराया. उसके बाद रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली.

पीपीपी सुन हरकत में आये जवान

लोको पायलट ने प्रथम दो छोटा और तीसरा लंबी सिटी बजाकर ट्रेन में चेन पुलिसंग होने का संकेत दिया. सिटी के उक्त संकेत सुनकर गोमो आरपीएफ तथा ट्रेन के एस्कॉर्ट पार्टी के जवान हरकत में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >