Dhanbad News: बिन मौसम बारिश ने झरिया शहर की बिगाड़ी सूरत

Dhanbad News: गली-मोहल्ले कीचड़ में तब्दील, लोगों में आक्रोश

Dhanbad News: बिन मौसम की बारिश ने झरिया शहर की सूरत बिगाड़ दी. इस कारण झरिया शहर के बकरीहाट मोड़ व धर्मशाला रोड जलमग्न हो गया. गली मुहल्ले की मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया. ऐसी स्थिति में आम राहगीरों को मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है. झरिया की सड़कों की स्थिति खराब कर दी है. नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सफाई व्यवस्था की कमी और जल निकासी की समस्या ने हालात और गंभीर बनी है. बारिश के कारण झरिया धर्मशाला रोड, मानबाद, बकरीहाट मोड़ की दुकानों में पानी घुस गया. धर्मशाला रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया. आसपास की दुकानों व घरों में नाला का गंदा पानी घुस गया. इससे लोग काफी परेशान रहे. घरों में सामान्य नष्ट हो गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की हालत काफी दयनीय हो गयी है. शहर में नालियों की साफ सफाई नियमित नहीं होना और जर्जर सड़कों पर बने गड्ढे में नाली का गंदा पानी भर जाते है. ऐसी स्थिति में दो पहिया वाहनों को अक्सर दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >