DHANBAD NEWS : खर्च करने में रागिनी सिंह सबसे आगे, दूसरे नंबर पर मथुरा प्रसाद महतो

धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने अबतक 14 लाख 22 हजार 957 रुपये खर्च किया है. कांग्रेस के अजय दुबे ने 17 नवंबर तक नौ लाख 21 हजार 676 रुपये खर्च किया है.

विधानसभा चुनाव में खर्च करने में झरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह सबसे आगे चल रहीं. 17 नवंबर तक उन्होंने 17 लाख एक हजार 297 रुपये खर्च किया है. वहीं दूसरे नंबर पर टुंडी से जेएमएम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो हैं. उन्होंने 16 लाख 86 हजार 548 रुपये खर्च किया है. धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने अबतक 14 लाख 22 हजार 957 रुपये खर्च किया है. कांग्रेस के अजय दुबे ने 17 नवंबर तक नौ लाख 21 हजार 676 रुपये खर्च किया है. सिंदरी से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने 13 लाख 58 हजार 348 रुपये, इसी विधानसभा से सीपीआइएम प्रत्याशी चंद्रदेव महतो ने 11 लाख 64 हजार 117 रुपये चुनाव में खर्च किया है.

बाघमारा के शत्रुघ्न महतो ने खर्च किये 11.74 लाख :

बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने 11 लाख 73 हजार 959 रुपये और इसी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव खर्च करने में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 17 नवंबर तक 10 लाख 30 हजार 176 हजार रुपये खर्च किया है. जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने आठ लाख 17 हजार 476 रुपये खर्च किया है. इसी तरह निरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने सर्वाधिक 11 लाख 26 हजार 201 रुपये, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक मंडल ने पांच लाख एक हजार 713 रुपये व सीपीआइएम के प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने पांच लाख 90 हजार 467 रुपये खर्च किया है. झरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने नौ लाख 99 हजार 249 रुपये खर्च किया है. इसके अलावा टुंडी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के मोतीलाल महतो ने 14 लाख तीन हजार 339 रुपये व भाजपा के विकास कुमार महतो ने आठ लाख तीन हजार 582 रुपये खर्च किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >