Dhanbad News : सेंद्रा बांसजोड़ा में गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम

Dhanbad News : सेंद्रा बांसजोड़ा में गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम

Dhanbad News : सेंद्रा बांसजोड़ा कोलियरी साइडिंग में बुधवार को गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) राज कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि कोयला उद्योग में कोयले की गुणवत्ता सुनिश्चित करना आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है, क्योंकि यह न केवल उपभोक्ता संतुष्टि बल्कि ऊर्जा क्षेत्र की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता से भी सीधे जुड़ा हुआ है. गुणवत्ता केवल प्रयोगशाला तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि खदान, साइडिंग, डिस्पैच और उपभोक्ता तक यह एक साझा उत्तरदायित्व है. सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही से ही गुणवत्ता के उच्च मानकों को प्राप्त किया जा सकता है. मौके पर अरविंद कुमार झा मुख्य महाप्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण, मृत्युंजय कुमार गुणवत्ता नियंत्रण विभाग, निर्झर चक्रवर्ती जीएम सिजुआ, रितेश सिंह गुणवत्ता प्रबंधक, कोलियरी पीओ अनिल कुमार वर्मा, साइडिंग इंचार्ज रंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >