Dhanbad News: किसानों को योजनाओं का लाभ दिलायें : डॉ एस कर्मकार

Dhanbad News: केवीके बलियापुर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

Dhanbad News: कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर (धनबाद) में मंगलवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 20वीं बैठक मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस कर्मकार की उपस्थिति में हुई. इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिकों ने उनका स्वागत किया. केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने वर्ष 2025-26 का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. साथ ही, 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की गयी. डॉ एस कर्मकार ने वार्षिक कार्य योजना की स्वीकृति दी. उन्होंने केवीके के कार्यों की सराहना की. डॉ कर्मकार ने जिले के पदाधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों से कहा : संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलायें. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा, केवीके बोकारो के डॉ रंजय कुमार सिंह ने भी अपने सुझाव दिये. संचालन डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ नवीन कुमार ने किया. बैठक में जिले के कई विभागों के पदाधिकारी के साथ-साथ केवीके के वैज्ञानिक व कृषक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >