पानी के लिए एकड़ा के लोगों ने बासुदेवपुर कोलियरी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पानी के लिए एकड़ा में प्रदर्शन

लोयाबाद. पानी की किल्लत झेल रहे एकड़ा के ग्रामीणों ने बुधवार को बासुदेवपुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम के कचरा वाहन को रोक दिया. कोलियरी प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि 15 दिनों के अंदर सबमर्सेबल पंप से पिट वाटर की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी तथा जब तक पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू नहीं होती है, तब तक टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जायेगी. इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त हो गया. ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन और निगम के अधिकारियों को चेताया कि यदि पानी नहीं मिला तो कोलियरी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन में मो जमीर, मोना खान, दशरथ पासवान, गुड्डू पासवान, टिंकू भुइयां, सोनू खान, तुलसी चौहान, कंचन चौहान, सावित्री देवी, राधा देवी, शकुंतला देवी, रबीना खातून, अमीना खातून, भवानी देवी, जरीना खातुन, अंजु देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >