dhanbad news : पानी-बिजली को ले कोलियरी कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन

dhanbad news : पानी-बिजली को ले कोलियरी कार्यालय का घेराव

dhanbad news : पानी-बिजली को लेकर धनसार विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के समीप रहने वाले कैंटीन मुहल्ला, पोथी सेंटर , सीआइएसएफ कैंप सेंटर, झा कॉलोनी के लोगों ने युवा बेरोजगार मंच के बैनर तले शुक्रवार को कोलियरी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप था कि प्रबंधन साजिश के तहत लोगों को परेशान कर रहा है. वर्षों से मिल रही सुविधा में कटौती की जा रही है. हजारों की आबादी लो वोल्टेज एवं पेयजल समस्या से जूझ रही है. बार-बार प्रबंधन को चेतावनी देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. लोगों के आक्रोश को देखते हुए परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने लोगों से वार्ता की और समस्या निदान का आश्वासन दिया. उसके बाद लोग शांत हुए. नेतृत्व कर रहे मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन ने 10 दिनों के अंदर पानी बिजली सुचारु रूप से मुहैया नहीं कराया, तो परियोजना का चक्का जाम किया जायेगा. मौके पर झामुमो नेता गणेश निषाद, सुनील पासवान, बजरंगी कुमार, राजेश कुमार, नाथू चौधरी, किशु रवानी, रजनी देवी, पार्वती देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >