रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सोनारडीह के टंडाबारी में हुए भू-धंसान मामले में प्रभावित ग्रामीण और रैयतों को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा अभी तक उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर नाराजगी जताई है.
किया पुतला दहन
झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में बीसीसीएल के सीएमडी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी, सीआईएसएफ के डीआईजी और एरिया तीन के जीएम का कतरास थाना चौक पर पुतला दहन कर विरोध जताया.
बीसीसीएल प्रबंधन को चेतावनी
यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने मीडिया के माध्यम से बीसीसीएल प्रबंधन को सख्त लहजे में कहा कि पीड़ित परिवारों को बाघमारा में ही पुनर्वास किया जाए और राहत पहुंचाया जाए नहीं तो प्रबंधन जनआक्रोश के लिए तैयार रहे. बीसीसीएल की लापरवाही से कहीं सड़क तो कहीं घर तो कहीं मानवजीवन जमींदोज हो जा रहा है. जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस त्रासदी से अवगत कराएगा.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन