धनबाद: भू-धंसान मामले में मुआवजा-पुनर्वास को लेकर प्रदर्शन

Dhanbad News: धनबाद के सोनारडीह स्थित टंडाबारी में भू-धंसान के बाद भी प्रभावित लोगों को मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलने पर पुतला दहन कर विरोध जताया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

मुआवजा-पुनर्वास को लेकर प्रदर्शन

रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सोनारडीह के टंडाबारी में हुए भू-धंसान मामले में प्रभावित ग्रामीण और रैयतों को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा अभी तक उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर नाराजगी जताई है.  

किया पुतला दहन 

झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में बीसीसीएल के सीएमडी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी, सीआईएसएफ के डीआईजी और एरिया तीन के जीएम का कतरास थाना चौक पर पुतला दहन कर विरोध जताया. 

बीसीसीएल प्रबंधन को चेतावनी 

यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने मीडिया  के माध्यम से बीसीसीएल प्रबंधन को सख्त लहजे में कहा कि पीड़ित परिवारों को बाघमारा में ही पुनर्वास किया जाए और राहत पहुंचाया जाए नहीं तो प्रबंधन जनआक्रोश के लिए तैयार रहे. बीसीसीएल की लापरवाही से कहीं सड़क तो कहीं घर तो कहीं मानवजीवन जमींदोज हो जा रहा है. जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस त्रासदी से अवगत कराएगा. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >