घर का ताला तोड़ कर तीन लाख की संपत्ति चोरी

निरसा में तीन लाख की चोरी

निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा गांव में शंकर बाउरी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात नकदी व जेवरात सहित करीब तीन लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी ने निरसा थाना में शिकायत की है. पुलिस जांच कर रही है. बताया जाता है कि शंकर बाउरी व उसकी पत्नी माया देवी गांव में चल रहे हरि कीर्तन सुनने रात नौ बजे गये थे. इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़ घर में घुसे और अलमारी तोड़ा कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, सोने की चूड़ी, गले का हार, कानबाली, मांग टीका, पांच भर पायल, नकद तीन हजार रुपये सहित तीन लाख के सामान चोरी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >