Dhanbad News: बीबीएमकेयू में पेडागॉजी के दो पेपर पढ़ाने की तैयारी

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में बीएड छात्रों की मांग पर पेडागॉजी के दो पेपर पढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर शनिवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा.

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) प्रशासन बीएड सत्र 2024-26 के सेकेंड सेमेस्टर से दो स्कूल विषयों में पेडागॉजी पेपर की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है. यह निर्णय छात्रों की मांग को देखते हुए लिया गया है. इस संबंध में शनिवार को होने वाली परीक्षा बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जायेगा.

छात्र लंबे समय से कर रहे थे मांग

बता दें कि बीबीएमकेयू में अब तक केवल एक विषय में ही पेडागॉजी की पढ़ाई होती रही है, जो स्नातक स्तर के ऑनर्स विषय से संबंधित होती है. हालांकि, अब केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य प्रमुख पब्लिक स्कूलों में ऐसे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने दो स्कूल विषयों में पेडागॉजी की पढ़ाई की हो. ऐसे में बीबीएमकेयू से बीएड करने वाले छात्र इन अवसरों से वंचित हो रहे थे. इसे देखते हुए छात्र लंबे समय से दो विषयों में पेडागॉजी पढ़ाने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में रजिस्ट्रार डॉ. डीके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन पहले बीएड कोर्स के 2025 सत्र से यह बदलाव लागू करने की योजना बना रहा था, लेकिन छात्रों की मांग पर अब इसे चालू सत्र से ही लागू करने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर परीक्षा बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >