Dhanbad News: 10 हजार से अधिक बकाया वाले पांच हजार प्रीपेड उपभोक्ताओं की स्वत: कटी बिजली

Dhanbad News: मीटर में लगे रिले सिस्टम से दूर से ही डिस्कनेक्ट हुई लाइन

Dhanbad News: मीटर में लगे रिले सिस्टम से दूर से ही डिस्कनेक्ट हुई लाइनDhanbad News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के धनबाद डिवीजन के वैसे प्रीपेड मीटर उपभोक्ता, जिनका 10 हजार रुपये या इससे अधिक बिल बकाया है, उनके घरों की बिजली शनिवार को अचानक काट दी गयी. बिना किसी पूर्व सूचना के पांच हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं के घरों की बिजली शनिवार की सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे के बीच स्वतः बंद हो गयी. मीटर में लगे रिले सिस्टम से दूर से ही लाइन डिस्कनेक्ट कर दिया गया. हालांकि जिन उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर दिया और अकाउंट में अतिरिक्त 200 रुपये डाले, उनके घरों की बिजली सप्लाई स्वतः बहाल हो गयी. किसी भी तरह की फील्ड कार्यवाही की जरूरत नहीं पड़ी. हालांकि, बकाया जमा करने के बावजूद कई उपभोक्ताओं के घरों का कनेक्शन कनेक्ट नहीं होने की शिकायतें भी जेबीवीएनएल के कार्यालयों में दर्ज की गयी.

अचानक बिजली करने से उपभोक्ता परेशान, कार्यालय में लगी भीड़

अचानक घरों की बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली कार्यालयों में पहुंचे. बिजली कार्यालयों में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ दिखी. सभी की एक ही शिकायत थी कि बिना सूचना के अचानक बिजली क्यों काट दी गयी.

अकाउंट में बैलेंस नहीं होने पर स्वत: कट जायेगी बिजली

जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार, प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है. इसके तहत उपभोक्ताओं के प्रीपेड अकाउंट में न्यूनतम 200 रुपये का बैलेंस रहना अनिवार्य है. यदि अकाउंट बैलेंस 200 रुपये से कम होगा, तो सिस्टम स्वत: बिजली काट देगा. अगले फेज में पांच हजार व इससे ज्यादा बकाया रखने वालों की बिजली स्वत: कटनी शुरू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >