Dhanbad News: पुलिस की सक्रियता से लोहा लूटने से बचा

Dhanbad News: जीतपुर कोलियरी के पीछे गैस कटर व चार सिलिंडर जब्त

Dhanbad News: सेल जीतपुर कोलियरी के पीछे शुक्रवार की दोपहर लोहा चोर हरवे हथियार के साथ लैस होकर लौह सामग्री काट रहे थे. कुछ एंगल काट कर एक जगह पर इकट्ठा किये थे. जिस पर स्थानीय लोगों की नजर पर पड़ गयी और वे हो हंगामा करने लगे. शोर-सुनकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने लोहा चोरों को भगाने का प्रयास किया. लेकिन चोर नहीं भागे. वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड कुछ नहीं कर पाये. उन्होंने घटना की सूचना जोड़ापोखर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो उन्हें देखकर चोर लोहा काटने के उपकरण छोड़कर भाग खड़े हुए. पुलिस ने घटनास्थल से गैस कटर, चार ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त कर लिया. घटना के संबंध में फिलहाल कोई शिकायत नहीं की गयी है. दो माह पूर्व भी सेल जीतपुर कोलियरी के पीछे से चोरों ने बीसीसीएल के बंद पड़े बालू बैंकर से लौह सामग्री काटी थी. इस दौरान सीआइएसएफ व लोहा चोरों के बीच गोलीबारी भी हुई थी. इस संबंध में जोड़ापोखर पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गैस कटर व सिलिंडर जब्त किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कोई शिकायत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >