नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपितों की तलाश तेज, बिहार तक छापेमारी

सुदामडीह थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस की विशेष टीम बिहार के भोजपुर जिले सहित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अब तक एक आरोपी को पकड़ा जा चुका है.

सुदामडीह थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग बच्ची से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस की विशेष टीम झारखंड के अलावा बिहार के भोजपुर जिले समेत कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस को आशंका है कि मामले का आरोपित दयाशंकर यादव भोजपुर जिले के नथमलपुर स्थित अपने पैतृक गांव में छिपा हो सकता है. इसके अलावा रंजन साव और अजान अंसारी की भी तलाश की जा रही है.

संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपितों के संभावित ठिकानों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी प्राथमिकता है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

धनबाद स्टेशन से पकड़ा गया था संजू रवानी

मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपित संजू रवानी को बाल सुधार केंद्र भेजा जा चुका है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद उसने भी फरार होने का प्रयास किया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर से पकड़ा था. उसके पास से एक बाइक भी बरामद की गयी थी.

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विशेष टीम सक्रिय

पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और जल्द ही फरार आरोपितों तक पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि, मामले की जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस फिलहाल कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bijay kumar bari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >