Dhanbad News : फरियादियों के आवेदन का रिसीव दें पुलिस अधिकारी : एसएसपी

Dhanbad News : फरियादियों के आवेदन का रिसीव दें पुलिस अधिकारी : एसएसपी

Dhanbad News : धनबाद पुलिस की चौकसी व थाना की व्यवस्था जांच करने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को झरिया थाना का औचक निरीक्षण किया. एसएसपी ने थाना में व्यवस्था का जायजा लिया. लंबित कांडों के बारे में जानकारी ली और हुए जांच के लिए अवधि निर्धारित की. सभी लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. तत्काल कोर्ट से निर्गत वारंट, इश्तेहार व कुर्की के वारंट का तामिला करने का आदेश दिया. एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद थाना क्षेत्र की जानकारी लेने के लिए निरीक्षण कर रहे हैं. थाना सिरिस्ता और वायरलेस कक्ष के साथ हाजत की स्थिति का जायजा लिया. हिदायत दी कि अफसर व जवान वर्दी में रह कर ड्यूटी करें. थाना में आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता के साथ पेश आयें. शिकायतों पर तत्काल रिसीविंग देना अनिवार्य है. गश्ती में सक्रियता बरतने व लोगों को अपने प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया. चौक-चौराहों पर शराब पीनेवालों पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >